
🌿 हमारे बारे में
Nimadi Kalakar
Nimadi Kalakar निमाड़ अंचल की समृद्ध लोककला, लोकसंगीत, भक्ति परंपरा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक डिजिटल मंच है। इस प्लेटफ़ॉर्म की स्थापना एक ऐसे कलाकार द्वारा की गई है, जो स्वयं एक Former Singer Artist, Live Devotional & Folk Singer, YouTuber और Social Media Content Creator हैं और लगभग २०-२५ वर्षो से भक्ति संगीत और १० वर्षो से निमाड़ी लोकसंगीत संगीत की सेवा में सक्रिय हैं।
🎯 हमारा मुख्य उद्देश्य
Nimadi Kalakar को बनाने का मुख्य उद्देश्य निमाड़ की
लोककला, संस्कृति, परंपराओं, धरोहरों और पर्व-त्योहारों से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी को एक ही मंच पर प्रस्तुत करना और उसे समय-समय पर अपडेट करना है।
हम चाहते हैं कि:
निमाड़ी लोकगीत, भजन और साहित्य सुरक्षित रहें
नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़े
निमाड़ी भाषा और निमाड़ी लोकसंगीत को डिजिटल पहचान मिले
🎶 कलाकारों के लिए मंच
Nimadi Kalakar के माध्यम से हम अपने नेटवर्क के जरिए
नए एवं युवा निमाड़ी कलाकारों,
गीतकारों, साहित्यकारों और रचनाकारों को
उनकी रचनाएँ प्रकाशित करने और पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करते हैं।
हमारा प्रयास है कि यह मंच लोक कलाकारों का डिजिटल घर बने।
📚 शोध और संरक्षण
हम सदियों पुरानी निमाड़ी संगीत, लोकनृत्य और गायन शैलियों पर शोध (अनुसंधान) कर
उनसे जुड़ी जानकारी, इतिहास और संदर्भों को वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।
मुख्य रूप से हमारा लक्ष्य:
संगीत सीख रहे युवाओं को प्रेरित करना
भक्ति और लोकसंगीत की सेवा में निरंतर लगे रहना
आधुनिकता की रोशनी में धूमिल होती निमाड़ी संस्कृति और कला को बचाना
🎤 हमारे साथ जुड़े प्रमुख कलाकार
गायकों के रूप में:
Santosh Jogi
Rajesh Revaliya
Udhav Yadav
Vaman Rao Patil
Golu Rathor
Ankit Patel
Hari Bhai Patil Ji
लेखकों / गीतकारों के रूप में:
Shri Bhagirath Ji Yadav
Shri Udhav Yadav Ji
Shri Rajesh Revaliya Ji
Shri Mohan Yadav Ji
Shri Pankaj Parmar Ji
Shri Shivshankar Kushwaha Ji
- Shri pawan yadav ji
- praveen pawar ji
स्वर्गीय साहित्यकारों का साहित्यिक योगदान:
Late Shri Dayaram Ji Revaliya
Late Shri Murali Ustaad
Late Shri Sumersingh Ji Rao
Late Shri Poonam Dada Yadav
मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट
- Kishor Bhargava
कानूनी सलाहकार
- Akash Rathore and Associates
हम सभी कलाकारों और साहित्यकारों के योगदान का पूर्ण सम्मान करते हैं और उन्हें उचित श्रेय देते हैं।
🎵 Live Programs & Contact
हम Live Devotional एवं Folk Style , Live Concerts, सुंदरकांड ,Bhajan Sandhya ,निमाड़ी निर्गुणी कबीर भजन संध्या ,एवं सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुतीकरण देते है ।
📞 किसी भी प्रकार की जानकारी, कार्यक्रम या सहयोग के लिए
आप हमसे WhatsApp, Facebook या वेबसाइट के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
🌼 Nimadi Kalakar – एक संकल्प
Nimadi Kalakar केवल एक वेबसाइट नहीं,
बल्कि निमाड़ की मिट्टी से जुड़ी कला, संस्कृति और संगीत को
आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक सतत प्रयास है।

